जिंदगी जीने की तमन्ना किसमे नहीं होती ,
हर ख्वाहिश पूरी करने की तमन्ना किसमे नहीं होती ,
जो पूरी हो जाती हैं हमारी सारी तमन्नाएं ,
तो फिर हमारे लिए इन तम्मनाओं की कोई अहमियत नहीं होती I
अहमियत तो हमारी बहुत थी ,
मगर कभी किसी ने समझा ही नहीं , और जब समझा
तो बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि तब तक ,
फूलों से सजी सिर्फ मेरी तस्वीर ही बची थी I
एक बार सपने को हकीक़त में बदलने दो ,
वो हकीकत भी तुम्हे सपना ही लगेगा ,
ऐ दोस्त कभी किसी गैर को सीने से लगा के तो देख ,
वो गैर भी बस तुम्हें अपना ही लगेगा I
नेता तो बहुत हैं पर नायक नहीं है कोई ,
नालायक तो बहुत हैं पर लायक नहीं है कोई '
एक बार आप जो साथ दो हमारा तो,
हमसे अच्छा यहाँ महानायक नहीं है कोई I
- रजनीश शुक्ल
No comments:
Post a Comment